Categories: Crime

किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने की हजारों की चोरी

अंजनी राय

आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्प नगर बाजार में सोमवार की रात को चोर किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये का कीमती सामान उठा ले गए।

बताते चलें कि पुष्प नगर बाजार निवासी संतोष बरनवाल पुत्र प्रेमचंद बरनवाल की बाजार में ही किराना की दुकान है। सोमवार की रात को चोर उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे सात हजार रुपये नकदी के अलावा इनवर्टर, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य सामान उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब चोरी की जानकारी हुई तो दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना की छानबीन की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts