अंजनी राय
बलिया:-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अबैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।5मार्च को प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक नरही को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो कन्टेनर ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर रसडा के तरफ से नरही के रास्ते बिहार जायेगी।
दोनों कन्टोनरों से 03 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे कड़ायी से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग दवा की आड में अवैध शराब को हरियाणा से बिहार प्रान्त में ले जाकर अत्यधिक दामों में बेच देतें हैं। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग 38 लाख रुपये है तथा बरामद दोंनों कन्टनरो की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरही पर मु0अ0स0-37,38/19 धारा 60क/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-कृष्ण कुमार सैनी उर्फ चन्द्रपाल पुत्र स्व.जनेश्वर सैनी निवासी वार्ड नं. 1, एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।
2- संदीप कुमार पुत्र श्री जयभगवान नि. वार्ड नं. 1 एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।
3- मुकेश कुमार पुत्र जयवीर नि.सुन्डावास थाना बाल समन्द जिला हिसार हरियाणा ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…