अंजनी राय
आजमगढ़ : जिले के दो संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ व लालगंज सुरक्षित क्षेत्र में सकुशल मतदान को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले में 2305 मतदान केंद्र व 3943 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं पुलिस व प्रशासन ने मिलकर जिले में संवेदनशील के रूप में 511 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल व 110 मतदेय स्थलों को वल्नरेबल के रूप में चिह्नित किया है। चिह्नित किए गए क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदेय केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त फोर्स की मांग की है।
आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र में कुल 1127 मतदान केंद्र, 1987 मतदेय स्थलों में क्रिटिकल के रूप में 172 व वल्नरेबल के रूप में 57 मतदेय स्थल चिह्नित किया है। इसी क्रम में लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र में 1178 मतदान केंद्र, 1956 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 339 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल व 53 मतदेय स्थलों को वल्नरेबल चिह्नित किया गया है। जिले में चिह्नित किए गए क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदेय स्थलों व गांवों के मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने पुलिस अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा की रणनीति तैयार की।
उन्होंने मतदाताओं को डराने-धमकाने व प्रलोभन देने के मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिले में दो संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ व लालगंज (सुरक्षित) सीट के लिए मतदान 12 मई को छठे चरण में होगा। चुनाव के नोडल अधिकारी एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पुलिस ने अराजकतत्वों, अपराधियों व माफियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…