अंजनी राय
आजमगढ़ : बहुजन समाजवादी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को लालगंज विधायक अरिमर्दन आजाद की पत्नी संगीता आजाद को लालगंज विधानसभा की सुरक्षित सीट प्रभारी बनाए जाने के विरोध में लोगों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। विरोध में स्थानीय बाजार के औरंगाबाद चौराहे पर ग्राम प्रधान बस्ती कपूरी के नेतृत्व में प्रभारी प्रत्याशी का पुतला फूंका।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पहले से करीब दो वर्ष पूर्व घूराराम को पार्टी ने प्रभारी बनाकर लालगंज सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र में भेजा था। उन्होंने बकायदे पोस्टर-बैनर के माध्यम से जनसंपर्क कर घर-घर जाकर लोगों से वोट मांगा था। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को विश्वास भी दिलाया था कि मैं क्षेत्र का विकास करूंगा, फिर कौन सी दिक्कत आ गई जो विधायक की पत्नी संगीता आजाद को प्रभारी बनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन्हें प्रभारी नहीं बनाया गया तो हम लोग इसका विरोध करेंगे। साथ ही घोषित प्रभारी का पुतला फूंककर बहन मायावती से अनुरोध करते हैं कि घूराराम को पुन: गठबंधन का प्रभारी बनाएं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…