हरिलाल सिंह
बलिया :उभांव थाना क्षेत्र के तुरतीपार रेगुलेटर के पास शुक्रवार की रात 12 बजे खड़े ट्रक में बोलेरो ने मारी टक्कर दो की मौत छः लोगो की हालत गंभीर जिला अस्पताल के लिए रेफर ।
गिट्टी से भरी ट्रक खड़ी थी पीछे से टक्कर मारकर ड्राइवर मौके से कूदकर फरार हो गया स्थानीय पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया।प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।जसमे दो की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम तकिया धरहरा से शुक्रवार को क्षत्रिय परिवार से बलिया जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम निब्बू कबीरपुर में तिलकोत्सव के कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन से ऊपर चार पहिया वाहनों से लोग आए हुए थे। तिलकोत्सव समाप्त होते ही भोजन करने के पश्चात एक बोलेरो कुछ लोगों को लेकर वापस लौट रही थी, जो तुर्तीपार में सिंचाई विभाग के रेगुलेटर के समीप गिट्टी लदी खड़ी ट्रक के पीछे जाकर बुरी तरह भीड़ गयी।
चालक घटना से पूर्व ही बोलेरो से कूदकर फरार होना बताया जा रहा है। ऐसी चर्चा थी कि चालक अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था, जिसके कारण यह भीषण हादसा ही गया। चोटिलों में धरहरा के विक्रम सिंह (63), श्रीकान्त पाण्डेय (68), श्रीराम सिंह (65), योगेन्द्र सिंह (50), व्यास मणि शुक्ला (70) व विहार प्रान्त के सिवान जिला अन्तर्गत थाना गुठनी के जतउर निवासी भगवान सिंह (50) को बलिया सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
अस्पताल प्रशासन ने वारिस के अभाव में दोनों मृतकों की सूचना पुलिस को भेज दी थी। बाद में अन्य साथी व परिजन भी पहुंच कर घटना की जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…