प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। नईबाजार नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को ईओ सत्येंद्र प्रकाश ने प्रभार ग्रहण किया।दो दिन पूर्व ईओ सोनल जैन के स्थानांतरण के बाद पद रिक्त हो गया था।नवागत ईओ ने कहा कि सुरियांवा नगर पंचायत में ईओ पद पर तैनात हूं।अतिरिक्त प्रभार मिला है।पूर्व में भी यहां रह चूका हूं।नगर के समस्याओं से भलीभांति अवगत हूं।नगर में साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश व्यवस्था सुदृण रखना पहली प्राथमिकता है।
नगर में जलनिकासी समस्या नही है क्षतिग्रस्त सड़क नाली व खुले चेंबर की समस्या से सभासदो ने अवगत कराया है।शीघ्र ही अध्यक्ष व सभासदो के सहयोग से विकास का पहिया दौड़ाया जायेगा।शासन की संचालित योजनाओं के सत् प्रतिशत क्रियान्वन हर हाल में होगा।नवागत ईओ के पदभार ग्रहण करने के बाद आधा दर्जन से अधिक सभासदो ने फूलमाला पहना कर स्वागत किया।सभासद परमानंद मौर्य ने कहा कि नगर में 6 माह से विकास कार्य ठप है जनता में असंतोष था।शीघ्र बोर्ड की बैठक आहूत हो ताकि समस्याओं पर चर्चा कर समाधान किया जा सके।स्वागत करने में खोवा सोनकर, विमल जायसवाल, नन्हे मिश्र, दीना सोनकर, सुरेंद्र सिंह चौहान, गुड़िया नरेश आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…