अंजनी राय
बलिया : शिक्षा में बदलाव की बात क्यों की जाती है ? वो इसलिये कि छात्र पढ़ाई से भागें न, जिस तरह से वो खेल को इन्ज्वाय करते हैं उसी तरह पढ़ाई को भी इन्ज्वाय करें, उसे बोझ न समझें। इसके लिये बच्चों के स्कूल बैग को हल्का करने से लेकर स्कूल में शिक्षक और छात्रों के बीच सहज और दोस्ताना माहौल पैदा करने की कोशिश लगातार जारी है। ऐसी कोशिश को धक्का लगने वाली खबर बलिया जिले से है। यहां के रसड़ा इलाके में छात्र को अध्यापक द्वारा बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। पिटायी इतनी ज्यादा हो गयी थी, सो छात्र के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर अध्यापक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा लिखे जाने की मांग की। हालांकि पुलिस अभी प्रकरण की जांच की बात कह रही है।
पुलिस की मानें तो मामला उसके संज्ञान में आया है। पुलिस अधीक्षक बलिया विजयपाल सिंह ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…