तारिक खान
प्रयागराज। मांडा थाना क्षेत्र में गोवंष की तस्करी करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार किया है और चालक समेत दो आरोपी मौके से भाग निकले। गोवंष के ये तस्कर बोलेरो वैन में पशुओं को लादकर इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे और वैन में बीजेपी का झंडा लगा हुआ है।
चौकी प्रभारी ने चारों तरफ से घेराबंदी कर (अजय कुमार 26 पुत्र राम प्रेम व सतीश कुमार उर्फ पंचू 19 पुत्र राम रक्षा निवासी मोनाई थाना मांडा प्रयागराज) को गिरप्तार कर लिया। अजय कुमार के पास से बारह बोर का एक देषी कट्टा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किया। मौके पर ही एक महिन्द्रा बोलेरो वाहन संख्या यू0 पी0 67 पी 8846 से दो गाय एक बछड़ा बरामद किया।
बेलेरो से तस्करी करने वाली इस वैन में सिर्फ आगे की दो सीटें ही मौजूद थी तथा बीच व पीछे की सीटों को हटाकर जानवरों के बैठने के इंतजाम किया गया था। गाड़ी के आगे पीछे बीजेपी का झंडा तथा सभी काॅच ब्लैक फिल्म से लैस थे। तस्करी के गिरोह को पकड़ने की टीम में मांडा थाना प्रभारी भरत कुमार, दिघिया चैकी प्रभारी षुभनाथ सहानी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र कुमार ,आरक्षी सुभाश राय ,बृजेष यादव व अनूप कुमार ने गोवंष तस्कर के दो आरोपियों को पकड़ मुकदमा अपराध 75 / 19 पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया मौके से दो फरार आरोपियों की तलाष जारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…