Categories: BalliaUP

बलिया : मोदी जी के डिजिटल भारत में बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड़ ने लगाई फांसी

अंजनी राय

बलिया: शहर क्षेत्र के राजपूत नेवरी मोहल्ले में बुधवार की रात बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे देव नारायण (45 वर्ष) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखने पर वे फंदे से लटके दिखे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देव नारायण एक साल से गंभीर रोग से पीड़ित थे। इनका इलाज भी जैसे-तैसे चलता था। वह पेंटर का काम कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते थे। वहीं पत्नी भी घरों में कामकाज करती थीं। रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह उनका कमरा नहीं खुलने पर लोगों को शक हुआ। इस पर लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटके दिखे। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय ने शव को नीचे उतरवाया। मृत देव नारायण के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं।

pnn24.in

Recent Posts