अंजनी राय
बलिया : गुरुवार को गोदाम में रखा रुपयों से भरा बाक्स चोर चुरा ले गए। यह घटना कोतवाली क्षेत्र के चमन सिंह बागरोड स्थित एक दुकान में हुई।
कोतवाल शशिमौली पाण्डेय व बिचला घाट चौकी इंचार्ज औरंगजेब खां ने गोदाम व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इस घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। दुबहड़ निवासी लल्लन प्रसाद की पशु आहार, चीनी, मैदा की होलसेल की दुकान चमन सिंह बाग रोड स्थित एक कटरे में है। वह सुबह दस बजे दुकान खोलने के बाद बगल में स्थित गोदाम को भी खोल दिया। थोड़ी देर बाद जब पहुंचे तो गोदाम में लोहे के सिकड़ से बंधा रुपयों से भरा बाक्स गायब था तो वह चिल्लाते हुए आसपास के लोगों को इसके बारे में जानकारी दी।
काफी तलाश के बाद भी बक्सा का पता नहीं चल सका। दलबल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल ने आसपास के दुकानदारों से इस संबंध में पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज में सुबह के लगभग 11.25 बजे एक अज्ञात युवक अंदर दाखिल होकर लोहे के सिकड़ में बंधा पैसों से भरा बाक्स तोड़कर फरार होता दिखाई दिया। पुलिस ने इस हुलिया के युवक की खोजबीन का काफी प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। दुकानदार लल्लन प्रसाद ने बताया की बाक्स में 30 हजार रुपये जरूरी कागजात थे। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हर कोई अवाक रह गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…