प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। जिले के भदोही शहर का रजपुरा चौराहा लगभग डेढ़ घंटे भीषण जाम से जूझता रहा। रजपुरा से इंदिरामिल बाईपास, औराई रोड, भदोही रोड सहित रजपुरा नेशनल मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। चौराहे से साइकिल व बाइक भी निकलना मुश्किल हो गया था। डेढ़ घंटे लगे भीषण जाम में फंसकर लोग कराह रहे थे। लेकिन कोई भी यातायात पुलिस का कर्मी नजर नहीं आया। और न ही स्थानीय रजपुरा पुलिस चौकी से ही कोई जवान जाम से निजात दिलाने बाहर नही निकला।
आखिरकार डेढ़ घंटे से अधिक भीषण जाम में फंसी पब्लिक ने ही यातायात व्यवस्था संभाला। कड़े मशक्कत के बाद लोगो ने किसी तरह जाम को समाप्त कराया। जाम में कई यात्री बसें भी फंसी रही। बसों व प्राइवेट वाहनो में घंटो जाम में फंसे यात्री काफी हलकान रहें। छोटे-छोटे मासूम बच्चे व महिलाएं वाहनो में बैठकर परेशान होती नजर आयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…