Categories: NationalPolitics

कांग्रेस ने जारी किया अपने प्रत्याशियो की पहली लिस्ट, अपनी सीटिंग सीट से लड़ेगे राहुल और सोनिया वही उन्नाव से अन्नू टंडन को मिला टिकट

आफताब फारुकी

नई दिल्ली. तमाम अटकलों को विराम देते हुवे आज कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 15 सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम जारी करते हुवे कांग्रेस ने उस अटकल पर भी पूर्ण विराम लगा दिया है जिसमे संभावना व्यक्त किया जा रहा था कि राहुल गांधी रायबरेली और सोनिया गांधी अमेठी से चुनाव लड़ सकती है।

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में गुजरात से चार और उत्तर प्रदेश से 11 उम्मीदवारों की सूची जारी किया है। इसमें गुजरात के अहमदाबाद वेस्ट से राजू परमार, आनंद से भरत सिंह सोलंकी, वड़ोदरा से प्रशांत पटेल और छोटा उदैपुर से आरएम राठवा को पार्टी ने टिकट दिया है।

वही उत्तर प्रदेश की 11 सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा करते हुवे कांग्रेस ने सहारनपुर से इमरान मसूद, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, उन्नाव से अन्नू टंडन, रायबरेली से सोनिया गांधी, धौरहरा से जीतींन प्रसाद, अमेठी से राहुल गांधी, फर्रुखाबाद से सलमान खुर्शीद, अकबरपुर से राजाराम पाल, जालौन से बृजलाल खबरी, फैजाबाद से निर्मल खत्री और कुशीनगर से आरपीएन सिंह को टिकट दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts