रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने आये शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा भाजपा ने अभी तक राममंदिर निर्माण के नाम पर हिन्दुओ को गुमराह करके उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया है ।आगामी चुनाव में हिंदुत्व की आस्था को ठेस पहुँचाने वाली भाजपा सरकार को आगामी चुनाव में शिवसेना सबक सीखाकर रहेगी ।
उन्होंने कहा की कन्नौज लोकसभा सीट से शिवसेना के फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष आनन्द विक्रम सिंह परमार चुनाव लड़ेंगे। वही फर्रुखाबाद जिले का प्रत्याशी भी जल्दी ही घोषित किया जायेगा।शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़े प्रहार करते हुए बोला कि भाजपा ने अभी तक सिर्फ राम मंदिर और राम के नाम पर वोट बटोरकर कई बार अपनी प्रदेश और केंद्र में सरकार बनाई । लेकिन बाद हिदुत्व के मार्ग से खुद ही भटक गयी है। राममन्दिर के मामले में भाजपा सरकार पूरी तरह से असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा की भाजपा कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। लेकिन अदालत आस्था से ऊपर नहीं हो सकती। इस दौरान लोकसभा प्रभारी संतोष सिंह,विनीत यादव,रवेन्द्र सिंह कुशवाह,देवेन्द्र सिंह गौर,सुनील श्रीवास्तव आदि रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…