फारुख हुसैन
बिजुआ-खीरी। अज्ञात हमलावर ने देर रात घर के बरामदे में सो रहे है एक युवक पर धारदार हथियार से सर पर बारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके से हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से बिजुआ अस्पताल ले जाया गया। जहाँ घायल युवक का प्राथिमक उपचार कर राजन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ पॉवर हॉउस के निकट बस्ती निवासी राजराजेश्वर उर्फ राजन पांडेय पुत्र रामचंद्र ने बताया राजन घर के बरामदे में सोया हुआ था। करीब 3 बजे के आसपास जोर जोर से बचाओ बचाओ चिल्लाने के आवाजे सुनाई दी। आवाजे सुनकर परिजन बरामदे की तरफ भागे। तभी आवाजे सुनकर मौके पर पडोसी भी जमा हो गए। बरामदे में पंहुचा कर परिजनों ने देखा राजन का सर किसी धारदार हथियार से घायल किया हुआ था।
रात्रि के समय हमलावर दिखाई नही दिए। जो अँधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को देकर घायल युवक को बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची बिजुआ पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जाँच सुरु कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…