आफताब फारुकी
प्रयागराज. चौकीदार के मुद्दे को लेकर चल रही सियासत में आज प्रियंका गांधी ने अपने बयान से भूचाल ला दिया है। इस जवाब के बाद भाजपा के समर्थक बगले झांक रहे है और अभी तक किसी प्रकार का कोई जवाब भाजपा के तरफ से नही आया है। प्रियंका गाँधी वाड्रा ने भाजपा पर तगड़ा हमला करते हुवे कहा है कि चौकीदार तो अमीरों के होते है, गरीब और किसान के चौकीदार कहा होते है। मोदी के मैं भी चौकीदार के जवाब में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ऐसा जवाब दिया है कि भारतीय राजनीति में नया भूचाल आ गया है।
अपने चुनावी अभियान के आरंभ में ही उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के मैं भी चौकीदार के नारे पर जमकर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि आज देश का किसान, ग़रीब और बेरोज़गार युवा अपनी दो समय की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है और देश के प्रधानमंत्री सबको चौकीदार बनने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं ग़रीबों के नहीं।
सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी ने उत्तर प्रेदश के प्रयागराज के छतनाग से अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि देश संकट में है और इसलिए देश को बचाने के लिए निकली हैं। पिछले 45 वर्षों में इन पांच साल में देश में बेरोज़गारी की दर सबसे अधिक है। प्रियंका गांधी ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री की अपनी मर्ज़ी है कि वह अपने नाम के आगे क्या लगाएं, लेकिन उनसे किसी किसान ने कहा कि देखिए चौकीदार तो अमीरों के होते हैं, हम किसान तो अपने चौकीदार खुद होते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि बेमतलब के मुद्दों में लोगों को उलझाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश समेत देश के नौजवानों के सामने बेरोज़गारी सबसे बड़ी चुनौती है, समाज का हर वर्ग परेशान है, राजनीति का अर्थ होता है जनता की सेवा और जनता की ही सेवा होनी चाहिए। प्रियंका ने कहा कि वर्तमान सरकार में आवाज़ उठाने वालों को डराया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…