Categories: Crime

कच्ची शराब बनाने वालों को पुलिस ने धर दबोचा

फारुख हुसैन

मोहम्मदी खीरी-कोतवाली क्षेत्र पसगवां के अंतर्गत बर्बर चौकी में कप्तान के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव भौनापुर निवासी सर्वेश पुत्र तेजा व एक महिला निवासी खुर्रम नगर को कच्ची शराब बनाते गन्ने खेत में दबोचा। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को मैनावती के मकान के पीछे गन्ने खेत में 20 लीटर कच्ची शराब यूरिया मिलावट हेतु,पांच सौ लीटर लहन नष्ट कर एक भट्टी तोड़ी तथा उपकरण बरामद कर आईपीसी की धारा 272 एवं 60(2) के तहत चालान कर कोर्ट के सुपुर्द किया।

पुलिस टीम में एसआई अतुल कुमार सिंह हेड कांस्टेबल सुरेंद्र पटेल, राजकुमार, कांस्टेबल सूरज कुमार, अनुराग तालियान,विजय शंकर एवं महिला आरक्षी अनीता मौजूद रही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts