फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी-कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झारा खेमपुर में 1 गोवंश ने खेत पर बैठे किसान को पटक कर मार डाला।प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश वर्मा पुत्र द्वारिका उम्र लगभग 49 वर्ष निवासी रायपुर खुर्द दिन में 4 बजे अपनी फसल को देखने के लिए खेत पर गए हुए थे। वहीं पर मौजूद गोवंश ने अचानक उन पर हमला कर दिया।जिससे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
राहगीरों ने देखकर तत्काल सूचना उनके परिजनों को दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने प्राइवेट वाहन से जिला शाहजहांपुर के लिए इलाज के लिए लिए जा रहे थे।तभी रास्ते में ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।कोतवाली निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पंचनामा भरवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पटेल समाज के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा उर्फ पप्पू ने उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला से वार्ता कर मृतक के परिजनों को पांच लाख का बीमा दिलाने की बात रखी इस संबंध में उपजिलाधिकारी से जानकारी चाही तो बताया मृतक के परिजनों को कृषक बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…