सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र के ऋषि मार्किट में बीते 20 मार्च को दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शूटर को गिरफ्तार किया है। जिससे आलाकत्ल एक तमंचा व कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस 5 महिलाओ सहित 8 लोगो को पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि बीते 20 मार्च की शाम लगभग साढ़े 9 बजे ऋषि मार्किट में दो दोस्त विशाल व आकाश की कुछ लोगो ने अपहरण कर हत्या कर दी थी। मामले में महिलाओ सहित 12 लोगो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे शुक्रवार को 5 महिलाओ सहित 8 लोगो को जेल भेज दिया था। उन्होंने बताया कि हत्याकांड में शामिल हर्ष बिहार दिल्ली का एक शूटर अंशुल पुत्र अंशु जो घटना को अंजाम देने के बाद एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद में इलाज के बहाने छुपा था उसे गिरफ्तार किया गया है और उससे हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल एक तमंचा 315 ,दो जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त अंशुल भाड़े पर हत्या करता है ,जिसके खिलाफ थाना खोड़ा ,लोनी ,हर्ष बिहार सहित विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज है। ज्ञात रहे कि मामले में अब तक 9 अभियुक्त जेल जा चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…