Categories: Crime

अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। शनिवार को लोनी थाना क्षेत्र से अपह्रत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद करते हुए 3 अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने युवक का अपहरण कर साढ़े 3 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसएचओ संजय वर्मा ने बताया कि बीते 23 मार्च को गुलाब सिंह व कुख्यात धर्मेंद्र टिडडी गैग का कुख्यात दीपक बावरिया ने अनिल कुमार का अपहरण कर डा0 अकबर के अशोक बिहार कॉलोनी में घर मे रख लिया था और अनिल कुमार के फोन से ही उसके परिजनों से साढ़े 3 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। एसएचओ ने बताया कि घटना में गम्भीरता दिखाते हुए पुलिस ने अपह्रत अनिल कुमार को डा0 अकबर के घर से सकुशल बरामद करते हुए तीनो अभियुक्तो दीपक बावरिया ,गुलाब सिंह व डा0 अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts