मो. कैफ
वाराणसी. 5 माह पूर्व 25 अक्टूबर 2018 मे चेतगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जगतगंज में फोटो स्टेट करने वाले दुकानदार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दुकान मे ही गोली मार कर हत्या कर दिया गया था।इस घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मृतक के परिजनों ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में लिप्त युवकों की खोजबीन करना शुरू कर दिया।परंतु कई महीनों तक घटना में शामिल अपराधी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे।चेतगंज पुलिस लगातार अपराधीयों की तलाश में वाराणसी के विभिन्न स्थानो पर छापेमारी कर रही थी।
जरिये मुखबिर पुलिस को सूचना मिली की जगतगंज में फोटो स्टेट करने वाले दुकानदार सतीश राय की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास के गेट के पास मोटरसाइकिल लेकर खड़े है,जो कही भागने फिराक में है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए। मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर पहुंचे तो दोनो अपराधी पुलिस को देखकर मोटर साईकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास करने लगें। तभी पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग करतें हुए दोनो अपराधियों को पकड़ लिया।
आज पुलिस लाईन सभागार मे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पकड़े गए अपराधियों को मिडीया के सामने पेश किया। खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्त जगतगंज में कमला पुस्तक भंडार व फोटो स्टेट करने वाले दुकानदार सतीश राय की दुकान पर फोटों स्टेट कराने पहुंचे थे। फोटों कापी स्पष्ट ना आने पर अभियुक्त महावीर अग्रहरि ने दुकानदार सतीश राय से फोटो कापी स्पष्ट नही आया है ,तो दुकानदार द्वारा कहा गया की ऐसी ही फोटो कापी निकलेगी। तभी कृष्णा यादव बिना पैसे दिये ही दुकान से जाने लगा दुकानदार सतीश राय ने पैसा मांगा तो दोनो के बीच गाली-गलौज होने लगा।
इस बात का बदला लेने के लिए साजिश के तहत दोनो अभियुक्त 25 अक्टूबर 2018 को सतीश की दुकान में घुसकर सतीश को गोली मार कर हत्या कर दिया था। जिसे चेतगंज पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से दो मोटरसाइकिल व घटना में संलिप्त पिस्टल मय मैगजीन व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। पकड़े गए अभियुक्त महावीर अग्रहरि और लालू उर्फ कृष्णचन्द्र यादव चेतगंज थाने में कई मामलों में वांछित है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…