Categories: Politics

कमरुद्दीन सैफी को दिया सपा ने लोनी विधानसभा क्षेत्र की ज़िम्मेदारी

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है। कही से भी कोई कमी ना रह जाए इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी रियाज़ अहमद ने लोनी निवासी कमरूददीन सैफ़ी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को गाज़ियाबाद लोकसभा के लोनी विधान सभा का चुनाव प्रभारी बनाया।

इस मौके पर कमरुददीन सैफ़ी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रदेश अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि अध्यक्ष जी एवम प्रदेश अध्यक्ष जी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का काम करूंगा ओर गाज़ियाबाद लोकसभा संयुक्त प्रत्याशी सुरेश बंसल जी को लोनी विधान से भारी वोटो से जिताकर भेजा जाएगा।

pnn24.in

Recent Posts