तारिक आज़मी
देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा आज चुनाव आयोग ने कर दिया है। कुल 7 चरणों में होने वाले इस लोकसभा चुनावों के परिणामो की घोषणा 23 मई को होगी। कुल 7 चरण में होने वाले मतदान में पहला चरण के मतदान 11 अप्रैल को होगा। दूसरा चरण 18 अप्रैल को होगा, तीसरा 23 अप्रैल चौथा 29 अप्रैल, पांचवा 6 मई, छठवा 12 मई और अंतिम चरण सातवा का मतदान 19 मई को होगा। सातवे चरण में उत्तर प्रदेश बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव होंगे।
पहला चरण – 11 अप्रैल, 91 सीट, 20 राज्य
दूसरा चरण – 18 अप्रैल, 97 सीट, 13 राज्य
तीसरा चरण – 23 अप्रैल 115 सीट, 14 राज्य
चौथा चरण – 29 अप्रैल 71 सीट, 09 राज्य
पांचवां चरण – 06 मई 51 सीट 07 राज्य
छठवां चरण – 12 मई 59 सीट 7 राज्य
सातवां चरण – 19 मई 59 सीट, 08 राज्य
इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि सभी एजेंसियों से राय ली। चुनाव खर्चे पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। त्योहारों का ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम चुनाव के लिए काफी पहले से ही तैयारी कर रहे थे। सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के चुनाव आयुक्त से बात की। उन्हें तैयारी करने के लिए कह दिया गया था। लॉ एंड ऑर्डर की सिचुएशन भी जांची गई। यह सब करने के बाद ही आज हम चुनाव की घोषणा करने की स्थित में हैं।
मुख्य चुनाव आयोग ने कहा कि इस बार ईवीएम मशीनों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आज से ही आचार संहिता लागू हो गई है। किसी भी तरह की नियम उल्लघन पर कार्रवाई। सभी उम्मीदवारों को अपनी संपति और शिक्षा का ब्यौरा देना होगा। फॉर्म 26 भरना होगा। उन्होंने कहा कि लाउड स्पीकर का इस्तेमाल रात 10 से सुबह छह तक बंद रखना होगा। हमारा फोकस ध्वनि प्रदूषण को कम करना है। सीआरपीएफ को बड़ी संख्या में तैनात किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…