साभार – हिमांशु त्रिपाठी
लखनऊ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा राजधानी लखनऊ मे होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जारी किया है। चुनाव हेल्प लाइन नम्बर-9454405156 है। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 मे शांति व्यवस्था, अपराधियो की धरपकड़ और वोट डालने के लिये डराने-धमकाने वालो को दबोचने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा यह चुनाव हेल्प लाइन का गठन किया गया है। जो 24 घण्टे सक्रिय रहेगा और इसकी निगरानी खुद एसएसपी द्वारा होगी।
उन्होंने बताया कि जनता का कोई भी व्यक्ति चुनाव हेल्प लाइन नं0 9454405156 पर फोन करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन, किसी भी प्रकार का प्रलोभन जैसे शराब या धन बांटने वालो, वोट डालने के लिये डराने-धमकाने या मतदान करने से रोकने वालो के बारे मे सूचना दे सकेगा। चुनाव सम्बन्धी अन्य आपराधिक सूचनाये भी इस हेल्प लाइन नं0 9454405156 पर दी जा सकेगी।
चुनाव हेल्प लाइन नं0 पर जनता के लिये व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना के साथ फोटो व वीडियो क्लिप भी भेज सकेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा जारी की गयी चुनाव हेल्प लाइन का नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक तनु उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विधानसभा/सचिवालय सुरक्षा सर्वेश कुमार मिश्र इस चुनाव हेल्प लाइन के पर्यवेक्षण अधिकारी होंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…