रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: लम्बी जदोजहद और कयासों के बाद आखिर आज जारी हुई भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में फर्रुखाबाद वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को पुनः फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बीजेपी ने वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत पर दोबारा भरोसा जताते हुए जनपद से लोकसभा का टिकट दिया है।
मंगलवार शाम को भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमे वर्तमान सांसद मुकेश राजपूत को फर्रुखाबाद से लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जिले में सिर्फ उनका जातीय समीकरण ठीक होने के चलते टिकट दिया गया है। मुकेश राजपूत भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह के काफी करीबी माने जाते है। उनके साथ ही साथ डॉ0 अरविन्द गुप्ता,मिथलेशअग्रवाल डॉक्टर रजनी सरीन सहित आदि के नाम भी टिकट की दौड़ में शामिल थे ।लेकिन पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर मुकेश राजपूत पर अपना भरोसा जताया है।
फिलहाल कांग्रेस से सलमान खुर्शीद,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से उदयपाल सिंह यादव आदि की टिकट घोषित हो चुकी है। सपा बसपा गठबंधन से भी मनोज अग्रवाल की टिकट लगभग तय मानी जा रही है। इधर मंगलवार को बीजेपी से मुकेश राजपूत का टिकट घोषित होने के बाद लोग जातीय समीकरण के आधार पर अपने अपने वोट बैंक का आकलन करने में जुट गये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…