आरिफ अंसारी
वाराणसी: कभी कभी आम नागरिक भी अपने शब्द ऐसे बोल जाते है कि सामने वाला भले जितना बड़ा इन्सान हो वह भी जवाब नही दे पाता है। लोकसभा चुनावों हेतु आज भाजपा ने एक साथ कांग्रेस और नया विपक्षी दलों को पुरे प्रदेश में घेरने का हेतु विजय संकल्प सभा का आयोजन सभी शहरों में किया। भले यह अलग बात है कि कई कार्यक्रम ऐसे रहे जिनमे भीड़ उम्मीद से काफी कम रही। मगर एक साथ कई शहरों में भाजपा विपक्ष को घेरने के अपने कार्यक्रम को सफल बना गई।
फिर क्या था अपनी हाज़िर जवाबी के लिए मशहूर पटेल जी ने तुरंत जवाब दिया कि इसे बनाना गुजरात से सीखकर आया हूं और बनारस में बेच रहा हूं यही बहुत है। इस जवाब को सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। उसके बाद स्मृति इरानी ने पूछा कि गुजराती बोलते हो, तो चाय वाले ने कहा कि नहीं हमारी हिंदी सबसे बढ़िया है। उसके बाद चाय और पकौड़े का पैसा पूछकर दुकानदार को देने के बाद वे एयरपोर्ट पहुंचीं और विमान से नई दिल्ली प्रस्थान कर गयीं।
इस घटना और पटेल जी के हाज़िर जवाबी की चर्चा पुरे क्षेत्र में हो रही है। यही नही सोशल मीडिया पर इस बात का लुत्फ़ लेने वालो की भी कमी नही है। शायद इसी को बनारसी मौज मस्ती कहते है। अपने काम में व्यस्त बनारस ज्यादा की लालच नही करता और कम में ही काम चला लेता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…