आरिफ अंसारी
नई दिल्ली: वैसे तो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर विवादों में रहते है। उनके द्वारा दिये गये बयान अक्सर चर्चाये एकत्रित करते है। मगर इस बार वह अपने खुद के दिया विवादित बयानों के चपेट में आ गये है। गिरिराज सिंह ने तीन मार्च को पटना में हुई एनडीए की संकल्प रैली को लेकर एक विवादित बयान दिया था कि जो पीएम मोदी की रैली में नहीं आएगा वो देशद्रोही होगा। लेकिन रविवार को हुई पीएम मोदी की रैली में वह खुद ही नहीं पहुंच पाए। रैली में शामिल नहीं होने की पुष्टि उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। उनका वह पुराना बयान और रैली में शामिल न होने का ट्वीट दोनों ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरिराज सिंह ने रैली से पहले बयान दिया था कि तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में होने वाली मोदी की संकल्प रैली में जो नहीं आएगा, वो देशद्रोही होगी। उन्होंने कहा था कि इस रैली से यह साबित हो जाएगा कि कौन पाकिस्तान के साथ खड़ा है और कौन हिन्दुस्तान के साथ। बताया जा रहा है कि उन्होंने कहा था कि जो हिन्दुस्तान के साथ होगा, वह पीएम मोदी के साथ खड़े दिखेंगे और जो पाकिस्तान के साथ होंगे, वह रैली में नहीं आएंगे। वैसे गिरिराज सिंह के इस बयान को लेकर जदयू ने आपत्ति जताई थी। इसके अलावा कांग्रेस और राजद ने भी भाजपा पर निशाना साधा था।
लेकिन गिरिराज सिंह खुद ही पीएम मोदी की रैली में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा कि ‘दो दिन पहले नवादा से पटना आने के क्रम में अस्वस्थ हो गया। इस वजह से नरेंद्र मोदी जी की संकल्प रैली में शामिल न हो सका। विशाल रैली और प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन को टीवी पर देखा। देश के विकास के लिए और दुश्मनों के मंसूबो को तोड़ने के लिए जनता पुनः नमो को प्रधानमंत्री बनाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…