करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री द्वारा नेचुरल गैस के उपयोग का क्या नियम बताया गया कि भाजपा नेता एक दुसरे से आगे बढ़ते हुवे इसके उपयोग की बाते करने लगे है। इस बीच अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यूरिया आयात से बचने के लिये मूत्र एकत्रित करने की सलाह दे डाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि देश में मूत्र से यूरिया निर्माण होना चाहिये। अगर ऐसा होता है तो हमें उर्वरक आयात की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
नितिन गडकरी ने कहा, ‘मैंने हवाई अड्डों पर मूत्र को एकत्र करने को कहा है। हम यूरिया आयात करते हैं, लेकिन अगर हम पूरे देश में मूत्र इकट्ठा करना प्रारंभ कर दें तो हमें यूरिया के आयात की आवश्यकता ही नहीं होगी। इसमें इतनी क्षमता है और कुछ भी नष्ट नहीं होगा। नागपुर नगर निगम के मेयर इनोवेशन अवार्डस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुये नितिन गडकरी ने एक मिसाल देते हुये कहा कि किस प्रकार प्राकृतिक कचरे से बायो-ईंधन बनाया गया। उन्होंने कहा कि यहां तक कि मानव मूत्र जैव-ईंधन बनाने में लाभप्रद हो सकता है और इसका प्रयोग अमोनियम सल्फेट और नाइट्रोजन प्राप्त करने में किया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…