आफ़ताब फ़ारूक़ी
: इराक़ में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति पर आपत्तियां तेज़ हो रही हैं और इराक़ के अलग अलग गलियारों से यह मांग उठ रही है कि अमरीकी सैनिकों को देश से बाहर निकाला जाए।
इराक़ के अलफ़त्ह एलायंस के प्रमुख ने कहा है कि हम अपने देश में अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति के विरोध में हैं हमें अपने देश में अमरीकी सैनिकों की कोई भी छावनी बर्दाश्त नहीं है।
अलफ़त्ह एलायंस के प्रमुख हादी अलआमेरी ने कहा कि प्रशिक्षण और परामर्श के लिए भी हमें अमरीकी सैनिकों की उपस्थिति की ज़रूरत नहीं है यदि इन सैनिकों की उपस्थिति का यह लक्ष्य है तो इसके लिए इराक़ी सरकार की ओर से औपचारिक मांग की ज़रूरत है और अगर सरकार इस प्रका की कोई मांग रखती है तो हम उसकी समीक्षा करेंगे और उचित फ़ैसला लेंगे।
हादी अलआमेरी ने ईरानी सैनिक सलाहकारों के बारे में कहा कि यह सलाहकार इराक़ में दाइश के ख़िलाफ़ युद्ध में इराक़ी सैनिकों के साथ मिलकर लड़े है, ईश्वर उन्हें इसका बेहतरी पारितोषिक दे।
दूसरी ओर इराक़ के अलनुजबा संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि हम इराक़ में अमरीकी सैनिकों को रहने नहीं देंगे।
अमरीका की ओर से इस संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में संगठन के प्रवक्ता ने कहा है कि हमें इसकी बड़ी ख़ुशी है और हम इस फ़ैसले से आश्चर्यचकित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अमरीका के प्रतिबंध लगाने से हमारे संगठन या उसकी गतिविधियों पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…