आफ़ताब फ़ारूक़ी
इराक़ के एक वरिष्ठ राजनेता ने बयान दिया है कि दाइशी सरग़ना अमरीकी अधिकारियों के पास हैं। इराक़ के प्रभावशाली सद्र धड़े के नेता हाकिम अज़्ज़ामुली ने कहा कि गिरफ़तार होने वाले दाइशी आतंकियों ने यह बात कही है कि दाइशी संगठन के प्रमुख सरग़ना अमरीकियों के पास हैं।
उन्होंने कहा कि जानकारियों से यह मालूम हुआ भै कि अबू बक्र बग़दादी तथा दूसरे दाइशी सरग़ना सीरिया के अलबाग़ूज़ इलाक़े में मौजूद हैं। अज़्ज़ामुली का कहना था कि हमें सीरिया से जो आतंकी हमारे हवाले किए गए हैं वह अलबाग़ूज़ इलाक़े में थे और उन्होंने बताया कि बग़दादी तथा दूसरे सरग़ना इसी इलाक़े में मौजूद हैं और वह अमरीकियों की देखरेख में हैं।
इराक़ के वरिष्ठ सुरक्षा विशेषज्ञ हाज़िम अलबावी ने भी बयान दिया है कि अमरीका अपने घटकों की मदद से इस कोशिश में है कि आतंकियों को पश्चिमी इराक़ में पहुंच दे जहां वह पुनः संगठित हो सकें।
इराक़ की स्वयंसेवी फ़ोर्स हश्दुश्शअबी के कमांडर फ़ालेह फ़ैयाज़ का कहना है कि हमने सीरिया के अलबाग़ूज़ इलाक़े के हालात पर गहरी नज़र रखी है और हम किसी भी अपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…