फारुख हुसैन
सिंगाही खीरी। चुनावी माहौल में होली त्योहार पर शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट है। होली के हुड़दंग की आड़ में शरारती तत्व चुनावी स्टंट न चलें, इसके लिए प्रशासन ने निगरानी शुरू कर दी है। सिंगाही क्षेत्र में पीएसी के जवानों के साथ पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की।
सार्वजनिक या सरकारी स्थल पर चुनावी सामग्री चस्पा मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को भी चेताया गया। जहां पिछले चुनावों में घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे बूथों पर प्रशासन की पैनी नजर है। इस दौरान उन्होंने उन लोगों को टाइट करने में कसर नहीं छोड़ी, जो विवाद में कहीं न कहीं शरीक रहे हैं। थाना अध्यक्ष अजय कुमार राय ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांति व्यवस्था से पुलिस किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगी। इस दौरान एसआई वीरपाल सिंह बाबू सिंह टीटू कुमार कांस्टेबल अभिषेक प्रकाश पुष्पेंदर कमलेश सिंह सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…