Categories: Crime

बनगवां बाजार से नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

फारुख हुसैन

गौरी फंटा. भारत नेपाल सीमा पर अवैध रूप से बसी बनगवां मंडी काफी समय से नशीले पदार्थ के तस्करों का मुख्य केंद्र रही है जिस पर समय-समय पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई है। आज सुबह गौरीफंटा कोतवाल रमेश चंद्र यादव ने एक व्यक्ति को बाजार से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया।

आपको बता दें चुनाव के मद्देनजर गौरीफंटा पुलिस सुरक्षा को लेकर कोई भी कोई कोर कसर बाकी रखना नहीं चाहती। इसी क्रम में गस्त के दौरान विमल सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह निवासी जय पृथ्वी वार्ड नंबर 6 थाना देवराहा जिला बजांग के निवासी को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

बनगवां मंडी में अभी कुछ दिन पहले भी स्थानीय तस्कर के पास इनवर्टर के अंदर नशीले कैप्सूल और दवाई बरामद हो चुकी है। इस कार्रवाई में कोतवाल रमेश चंद यादव के साथ एस आई छोटे लाल , नरेश कुमार सिंह, कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल राजू नरवाल भी शामिल थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts