Categories: Politics

प्रधानमंत्री आतंकवादी की तरह दिखते है – विजय शांति (कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद)

आदिल अहमद

हैदराबाद: कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला जारी है। इस बीच आज एक बड़ा बयान देते हुवे कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद विजय शांति ने विवादित बयान दे डाला। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद विजय शांति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आपत्तिजनक बयान दे दिया, जिससे सियासी सरगर्मियां बढ़ गईं हैं। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी किसी आतंकवादी की तरह दिखते हैं।

विजयाशांति का प्रधानमंत्री मोदी पर यह बयान उस वक्त दिया जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने कहा, ‘सभी लोग इस बात से डरे हुए हैं कि प्रधानमंत्री मोदी किस वक्त कोई बम गिरा देंगे। लोगों से प्यार करने की जगह अब वह एक आतंकवादी के तरह दिखते हैं और इस तरह किसी भी प्रधानमंत्री को नहीं होना चाहिए।

pnn24.in

Recent Posts