आरिफ अंसारी
मुंबई: पुलवामा आतंकी हमलो को लेकर राज ठाकरे का भाजपा पर हमला आज भी जारी रहा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि 27 दिसम्बर को अजीत डोभाल और पाकिस्तान के काउंटर पार्ट बैंकॉक में मिले थे। मैंने 2017 की सभा में कहा था कि चुनाव नजदीक आएगा तो ये लोग दंगा कराएंगे। युद्ध जैसी परिस्थिति पैदा करेंगे। क्या हुआ पुलवामा में? पुलवामा आतंकी हमला अभी क्यों हुआ?
राज ठाकरे ने एक अखबार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग-अलग छपीं तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि क्या इनके चेहरे पर दुख दिख रहा है ? राज ठाकरे ने अजीत डोभाल पर पहले दिए गए अपने वक्तव्य पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या कहा था ? मैंने कहा था कि उनकी जांच करें तो बहुत जानकारियां निकलेंगी। अजीत डोभाल कौन है ? राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं।
एमएनएस के प्रमुख ठाकरे ने कहा कि ‘कैरबीएन न्यूज़ पोर्टल पर डोभाल के बेटे ने 1000 करोड़ का दावा किया है। उसमें क्या छपा था कि अजीत डोभाल के बेटे की कंपनी का एक पार्टनर सऊदी अरब का है, दूसरा पाकिस्तान का है। दूसरे किसी का पार्टनर पाकिस्तानी होता तो ये बीजेपी वाले उसे देशद्रोही करार देते।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…