अंजनी राय
पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद अब इंडियन आर्मी ने म्यांमार बॉर्डर पर आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया है। सूत्रों के अनुसार भारतीय सेना ने अब म्यांमार आर्मी के साथ मिलकर म्यांमार सीमा पर मौजूद आतंकियों के कई ठिकानों को तबाह कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये जॉइंट ऑपरेशन 17 फरवरी को शुरू हुआ था। ऑपरेशन 2 हफ्तों तक दो मार्च तक चला। खबरों की मानें तो म्यांमार का विद्रोही समूह रोहिंग्या आतंकी समूह अराकान आर्मी ने मिजोरम सीमा पर नए ठिकाने बना लिए थे। जो कलादान प्रोजेक्ट को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। ये प्रोजेक्ट फ्यूचर में नॉर्थ- ईस्ट का नया गेटवे होगा।
इसी को देखते हुए भारत- म्यांमार आर्मी के जॉइंट ऑपरेशन के पहले राउंड में मिजोरम की सीमा पर नवनिर्मित शिविरों को ध्वस्त करने के लिए बड़े पैमाने पर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था, जबकि ऑपरेशन के दूसरे भाग में ने टागा में एनएससीएन (के) के मुख्यालय को निशाना बनाया गया और कई शिविरों को तबाह कर दिया गया। अराकान आर्मी को काचिन इंडिपेंडेंस आर्मी द्वारा नॉर्थ बॉर्डर चीन तक ट्रेनिंग दी गई। सूत्रों के अनुसार, विद्रोहियों ने अरुणाचल से सटे क्षेत्रों से मिज़ोरम सीमा तक की 1000 किमी की यात्रा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…