Categories: Mau

मोहम्मदाबाद गोहना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तमंचे के साथ एक और अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

अंजनी राय

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार की रात पुलिस ने दो जगहों से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय अपने हमराहियों संग करहां बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर एक करहां से सटे न्यू पीएचसी के पास पहुंचे। वहां से सोनू कुमार निवासी चकजाफरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व एक जिदा कारतूस बरामद हुआ। कोतवाली की दूसरी टीम उप निरीक्षक उमाकांत शुक्ला के नेतृत्व में सौहारी मोड़ के पास से दिनेश यादव निवासी मर्यादपुर थाना मधुबन को 15 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ लिया। दोनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

aftab farooqui

Recent Posts