गोपाल जी
पटना: रैलियों में भीड़ के इकठ्ठा होने और कम होने पर भी अब राजनितिक छीटाकशी का दौर चल पड़ा है। एनडीए की पटना रैली में कम भीड़ को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चुटकी ली है। पटना के गांधी मैदान में किसी जमाने में लालू प्रसाद यादव की रैलियों में रिकॉर्ड भीड़ जुटती थी। एनडीए की रैली में उससे ज्यादा भीड़ जुटाने की कोशिश थी।
एनडीए की रैली में जुटी भीड़ को लेकर उन्होंने पीएम मोदी, नीतीश कुमार और रामविलास पासवान पर निशाना साधा है। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नरेंद्र मोदी, नीतीश और पासवान जी ने महीनों ज़ोर लगा सरकारी तंत्र का उपयोग कर गांधी मैदान में उतनी भीड़ जुटाई है जितनी हम पान खाने अगर पान की गुमटी पर गाड़ी रोक देते है तो इकट्ठा हो जाती है। जाओ रे मर्दों, और जतन करो, कैमरा थोड़ा और ज़ूम करवाओ।
लालू ने आगे ट्वीट किया, ‘बिहार की महान न्यायप्रिय धरा ने औक़ात दिखा दिया। योजना फ़ेल होने की बौखलाहट में आदमी कुछ भी झूठ बक सकता है। जुमले फेंक सकता है। बिहार में संभावित हार की घबहराहट से आत्मविश्वास इतना हिला हुआ है कि अब हिंदी भी स्पीच टेलीप्रॉम्प्टर में देखकर बोलना पड़ रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…