आदिल अहमद
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री ने आज चौकीदारों को संबोधित करते हुवे कहा है कि चौकीदार चोर है का नारा देश के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी आज ऑडियो के माध्यम से देश भर में लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित कर रहे थे। पीएम का यह संबोधन मैं भी चौकीदार अभियान के अंतर्गत की गई पहल का हिस्सा है। उन्होंने चौकीदारों से बात करते हुवे कहा कि विपक्ष का चौकीदार चोर है का नारा देश के लिए नुकसानदेह है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बात की शुरुआत होली की शुभकामनाओं के साथ किया। उन्होंने कहा कि आज चौकीदार ईमानदारी से काम करने का पर्याय बन चुका है। आप सब जहां काम करते हैं। वहां आपका नाम भी नहीं जानते हैं लोग, लेकिन आप किसी की परवाह किए बगैर अपना काम पूरा करते रहते हैं।
एक महिला कर्मी के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह सुनकर अच्छा लगता है कि महिलाएं भी इस काम में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। महिलाकर्मी ने सवाल किया कि कुछ लोगों की वजह से हमें बदनाम किया जा रहा है। इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब मुझे इस तरह से बदनाम किया गया हो। हो सकता है कि आने वाले दिनों में यह कुछ और भी निकालें, लेकिन इससे परेशान नहीं होना है। आज चौकीदार का अर्थ बदल चुका है। देश में इमानदारी का पर्याय बन चुका है चौकीदार।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी चौकीदारों से माफी मांगता हूं क्योंकि कुछ लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए पिछले कुछ महीनों से बिना कुछ सोचे समझे गाली-गलौच करना शुरू कर दिया और चौकीदार को चोर कह दिया और चौकीदारों की तपस्या के सामने सवालिया निशान खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि कोई नाम से बड़ा नहीं होता है बल्कि अपने काम से होता है। देश के प्रति अपनी निष्ठा से होता है। हमें बहुत आगे बढ़ना है, अपने बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर बनाना है, देश का सैनिक भी बनाना है और प्रधानमंत्री भी बनाना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…