निलोफर बानो।
वाराणसी। भाजपा को एक बड़ा झटका आज वाराणसी यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने दुबारा दे डाला जब भाजपा के घर में सेध मार दिया। इस बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पाण्डेय की बहु अमृता पाण्डेय ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओ के साथ प्रियंका गाँधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की बहु के कांग्रेस में शामिल होने का कई राजनितिक मायने वैसे तो बनारस के अडिबाज़ लगा रहे है और इसकी चर्चा जोरो पर शहर में रही। मगर इस मौके पर भी प्रियंका गांधी ने हलके फुल्के अंदाज़ में खुद की मुस्कराहट के साथ अपने शब्दों से सभी को हंसा दिया। अपने वाराणसी दौरे पर प्रियंका गांधी पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस पहुंची। यहां उन्होंने कई बीजेपी के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में औपचारिक रूप से शामिल होने का एलान किया। इनमें उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय की बहू अमृता पांडेय भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान पूरा हाल उस समय हंसी के ठहाकों और तालियों से गूंज उठा जब प्रियंका ने मंच पर बैठी अमृता से पूछा, “आपके ससुर जी हमसे नाराज तो नहीं हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…