आफताब फारुकी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेठी में अर्डिनेस फक्ट्री उद्घाटन के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर ज़ोरदार हमला करते हुवे उनको झूठा करार दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमेठी में आयुध कारखाने का उद्घाटन किये जाने एक दिन बाद सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन पर हमलावर होते हुवे पलटवार किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने झूठ बोला है। क्योंकि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आयुध कारखाने का उद्घाटन 2010 में ही कर चुके हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘अमेठी की ऑर्डनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास 2010 में मैंने खुद किया था। पिछले कई सालों से वहां छोटे हथियारों का विनिर्माण चल रहा है।’
राहुल गांधी ने साथ ही आरोप लगाया, ‘कल आप अमेठी गए और अपनी आदत से मजबूर होकर आपने फिर झूठ बोला। क्या आपको बिल्कुल भी शर्म नहीं आती?’ दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेठी में आधुनिक क्लाशनिकोव-203 राइफलों के निर्माण के लिए बनी आयुध कारखाने का उद्घाटन किया था। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह घूम-घूम कर मेड इन उज्जैन, मेड इन इंदौर और मेड इन जयपुर कहते हैं, लेकिन यह मोदी है, जिसने ‘मेड इन अमेठी’ को सच कर दिखाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…