अनिला आज़मी
लखनऊ: लोकसभा चुनाव सर पर है। सभी दल अपनी अपनी कवायद में लगे है। पुलवामा आतंकी हमलो के बाद सर्जिकल स्ट्राइक ने भाजपा को संजीवनी का काम किया है। मगर लगातार भाजपा और सरकार पर हमलावर रहने वाली कांग्रेस ने इस बार चुनावों के पहले एक तगड़ा झटका दिया है। भाजपा से बहारईच लोकसभा सीट जीतने वाली सावित्री बाई फुले ने भाजपा को टाटा बाय बाय कहते हुवे कांग्रेस के हाथ को थाम लिया है। कांग्रेस में सावित्री बाई फुले के जाने से जहा भाजपा को एक तगड़ा झटका लगा है वही कांग्रेस को एक बढ़िया साथ मिला है।
यही नहीं फ़तेहपुर से पूर्व सांसद और सपा नेता राकेश सचान ने भी कांग्रेस का हाथ थाम किया है। फुले के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेता और फतेहपुर से पूर्व सांसद राकेश सचान भी कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। यूपी में वापसी की कोशिश में लगी कांग्रेस के लिए इन दोनों नेताओं को अपने साथ करना उनकी बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। पिछले कई सालों से उत्तर प्रदेश में साइड लाइन रही कांग्रेस के साथ इन दो नेताओं के शामिल होने से स्पष्ट हो रहा है कि कांग्रेस राज्य की राजनीति में अपने आपको दोबारा स्थापित करने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस द्वारा हाल ही महासचिव नियुक्त किए गए प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी यह दर्शाती है कि फुले और सचान को विरोधी पार्टी से लाने में इन दोनों ने अहम भूमिका निभाई है। सावित्री बाई फुले और राकेश सचान ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका गांधी वाड्रा और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में पार्टी की पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सानिध्य में आज सावित्री बाई फुले (सांसद, बहराइच) और राकेश सचान (पूर्व सांसद, फतेहपुर) कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने। उप्र महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दोनों नेताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।
बताते चले कि सावित्री बाई फुले के रूप में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। दलित मतों पर अच्छी पकड़ रखने वाली सावित्री बाई फुले का कांग्रेस में जाना राजनितिक जानकारों की नज़र कांग्रेस को एक बड़ा फायदा दिलवाने वाला हो सकता है। सावित्री बाई फुले का जहा दलित मतों पर नियंत्रण होना और प्रखर वक्ता होना कांग्रेस को फायदा दिलवा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…