आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। नवाबगंज थाना के श्रृंग्वेरपुर गांव में रविवार की सुबह में खड़े ट्रक में दूसरा ट्रक भिड़ने से चालक व खलासी की मौत हो गई। हालांकि दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोपहर बाद दमतोड़ दिया।
एटा जनपद के मिरैची थाना क्षेत्र के आशेपुर गांव निवासी सौरभ यादव 30वर्ष पुत्र सोमेन्द्र यादव ट्रक चलाकर परिवार का भरणपोषण करता था। बताया जा रहा है कि शौरभ यादव अपने खलासी अनिल 26 पुत्र छविनाथ निवासी कन्नौज के साथ ट्रक में माल लोड करके दिल्ली से कलकत्ता के लिए निकले थे। रास्ते में नवाबगंज के श्रृंग्वेरपुर गांव के समीप रविवार की सुबह अचानक ट्रक पहले से खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। हादसे में शौरभ यादव व अनिल घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया और हादसे की खबर उनके परिजनों को दी। हालांकि उपचार के दौरान दोनों की उक्त अस्पताल में हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…