आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के घर पर बने नौकर सर्वेन्ट क्वाटर में उनके कार चालक ने आत्महत्या कर ली। रविवार ग्यारह बजे जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। उसने आत्महत्या क्योंकि यह अभी राज बना हुआ है।
झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सोनू कौशल 28वर्ष पुत्र स्वर्गीय बसन्त लाल छह भाइयों में तीसरे नम्बर का था। उसकी मां कलावती कहना है कि उसे गोंद लेकर मैने पाला था। वह भाजपा विधायक हर्षवर्धन के यहां विगत दस वर्ष से कार की ड्राइवरी करता और उन्हें के घर पर ही सवेन्ट क्वाटर में रहता था। रविवार को उसका आवकास रहता था। विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी दूसरे चालक को लेकर घर चुनाव प्रचार के लिए निकल गए। घर पर मौजूद कर्मचारियों ने सुबह लगभग साड़े ग्यारह बजे जाकर उसके कमरे देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखते ही इसकी सूचना विधायक को दी। भाजपा विधायक ने घटना की सूचना तत्काल फोन से कीडगंज इंस्पेक्टर को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को किसी तरह खोला गया, दरवाजा अन्दर से बन्द था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी और शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस बीच भाजपा विधायक हर्षवर्धन भी पहुंचे और उसके परिवार के लोगों को खबर दी। खबर मिलते ही उसकी मां कलावती तथा परिवार के अन्य लोग पहुंचे।
उसके परिजनों कहना है कि वह कलावती का अपना पुत्र नहीं था, उसे गोंद लेकर बचपन से पाला और बड़ा होकर वह गाड़ी चलाने लगा। दस पूर्व वह हर्षवर्धन बाजपेई की कार चलाने लगा। जिसके बाद से वह अधिक तर इनके घर पर ही रहता था। अपने घर बहुत कम जाता था। पुलिस कहना है कि उसने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह क्या है यह अबतक साफ नहीं हो पाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…