Categories: Ballia

गंगा पार के बूथों पर पहुचे डीएम

अंजनी राय

बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के गंगा पार के बूथों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दीयर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परानपुर का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था व अन्य जानकारी ली। उन्होंने अपील भी किया कि 19 मई को सभी काम छोड़ कर अनिवार्य रूप से अपने बूथ पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने उच्च माध्यमिक विद्यालय जबही दियर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुर दियर का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के जेई साथ थे।

aftab farooqui

Recent Posts