अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन टाउन डिग्री कॉलेज में एक हजार मतदान कार्मिकों को ट्रेनिंग ढ़ी गई। इसमें पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम शामिल हुए। नोडल अधिकारी/सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने पूरी मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। पहले दिन 46 कार्मिक अनुपस्थित थे। सीडीओ ने इन गायब कर्मियों को सचेत किया है कि वे द्वितीय ट्रेनिंग में शामिल होकर ट्रेनिंग ले लें, वरना कार्यवाही की जायेगी।
प्रशिक्षण के दौरान चुनाव की हर बारीकियों से अवगत कराया गया। सीडीओ ने कहा कि मतदान के समय सबसे पहले टोटल का बटन दबाकर देख लें कि डाले गए मत जीरो है या नहीं। मतदाता की पहचान होने, अमिट स्याही के प्रयोग एवं मतदाता रजिस्टर में उसके हस्ताक्षर या अंगूठा निशानी प्राप्त करने के बाद कंट्रोल यूनिट के बैलेट बटन को दबाएं और मतदाता को मतदान करने दें। जब तक लाल रंग का बिजी लैम्प बूझ न जाये और बीप की ध्वनी बंद न हो जाए, तब तक अन्य मतदाता को मतदान बूथ में प्रवेश न दें। मतदान के बीच-बीच में टोटल का बटन दबाकर चेक करते रहे कि डाले गये मत, मतदाता रजिस्टर की संख्या से मेल खा रहे हैं। प्रत्येक कमरे में एक जोनल, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार मास्टर ट्रेनर, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कान्त राय एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…