उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। चुनाव आयोग के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत स्वीप योजना अंतर्गत एसडीएम सन्त कुमार के निर्देशन में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बीआरसी सीयर के प्रांगड़ में सोमवार की अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक वीवीपैट मशीन के बारे में 48-48 शिक्षकों के तीन बैच को प्रशिक्षित किया गया। जो आगामी 11 अप्रैल तक इसी समय सारिणी के अनुसार प्रशिक्षको द्वारा शिक्षको को प्रशिक्षित किया जाएगा। यहाँ 580 शिक्षको को प्रशिक्षित किया जाना है।
ट्रेनरों ने बैलेट पेपर यूनिट से बीबी पैट से जोड़ने, वीवी पैट को कंट्रोल यूनिट से जोड़ने, लाल व कला कलर के संकेत को जहां विस्तार से जानकारी दी वहीं सीआरसी से यह भी जानकारी दिया गया कि वे पोलिंग सदस्यो को संतुष्ट कर सकेंगे कि वीवीपैट में पहले से एक भी मत नही पड़ा है। वह मतदान शुरू होने से पूर्व खाली है। यह भी प्रशिक्षित किया गया कि मतदाता वीवीपैट के स्क्रीन पर देख सकेगा कि उसने जिसको वोट दिया उसे ही वीवीपैट में वोट गया है। इस प्रशिक्षण में प्रवीण कुमार, शैलेन्द्र कुमार व दिनेश प्रताप सिंह नामक प्रशिक्षक शामिल रहे।
इस मौके पर नायब तहसीलदार घनश्याम त्रिपाठी खंड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह सह समन्वयक देवेंद्र वर्मा, विनोद कुमार मौर्य, वीरेंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक सदर महेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक द्वारिका प्रसाद व कंप्यूटर ऑपरेटर भानु प्रसाद मौजूद रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…