तारिक आज़मी/ संजय ठाकुर
आजमगढ़। सियासी ज़मीन की तलाश में निरहुआ रिक्शा छोड़ अब कमल का साथ पकड़ कर रुपहले परदे से संसद का रास्ता तय करने के लिए तैयार तो खड़ा है, मगर इस सफ़र को शुरू करने से पहले ही निरहुआ को आज विरोध का सामना करना पड़ा। वैसे बताते चले कि निरहुआ के पहले फिल्म की अधिकतर शूटिंग भी आजमगढ़ में हुई है और आजमगढ़ ही दिनेश यादव निरहुआ का जन्म स्थल भी है। शायद सियासत से पहले निरहुआ को किसी ने मस्जिद और दरगाह पर भले मत्था टेकते नही देखा होगा। मगर आज सियासत की शुरुआत के पहले दिन ही निरहुआ ने दरगाह में जहा मत्था टेका वही दुसरे तरफ हवन भी किया।
गौरतलब है आजमगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के लिए खुफिया महकमे ने खतरे की आशंका जताई थी, जिसे देखते हुए प्रमुख सचिव गृह की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। निरहुआ ने भी डीएम व एसपी को खत लिखकर समाजवादी पार्टी के लोगों से जान को खतरा बताया था। रोडशो के बाद निरहुआ ने एसकेपी इंटर कॉलेज में जनसभा भी की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…