गौरव जैन
रामपुर जनपद में आज दिनाक 30-04-2019 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया तथा चिकित्सालय परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया| परिसर में पहुंचकर जिलाधिकारी ने यत्र-तत्र फैली गंदगी एवं अनियमित वाहनों की पार्किंग पर नाराजगी व्यक्त की तथा तत्काल सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए| इस दौरान उन्होंने वार्डों का भी निरीक्षण किया तथा मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की| उन्होंने कहा कि मरीजों को अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों से इलाज की सुविधा में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।
लू एवं गर्म मौसम के दौरान फैलने वाली बीमारियों के त्वरित उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए| उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा सख्त निर्देश दिए कि आगामी निरीक्षण के दौरान यदि कमियां पाई गई तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी|
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…