गौरव जैन
रामपुर आज दिनांक 30-04-2019 को शिवहरी मीना पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा हेड कांस्टेबल से उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात जितेंद्र सिंह के कंधे पर स्टार लगाए गए।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आज जनपद रामपुर में उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह तथा पुलिस लाइन रामपुर में तैनात एच.सी.पी. राजपाल सिंह सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक तथा अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हुए, दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, छाता, प्रमाण पत्र दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस दौरान अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, राहुल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक प्रभारी चुनाव, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन आदि अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…