गौरव जैन
रामपुर जनपद
दिनांक 20-02-2019 को वादी श्री गजेन्द्र पुत्र मुन्ना लाल नि0 चकशादीनगर थाना सिविल लाइन, रामपुर के चाचा जय सिंह के घर पर रिफाकत आदि अभियुक्तगण द्वारा अवैध असलहों व लाठी डंडों सहित पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर मारपीट करते हुये गोली मार दी थी जिससे वादी के चाचा की अस्पताल ले जाते हुये मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में वादी श्री गजेन्द्र उपरोक्त द्वारा थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-163/2019 धारा 147/148/149/323/504/506/452/307/302/34 भादवि पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 03-03-2019 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग के वांछित अभियुक्त रिफाकत पुत्र रियासत निवासी अहमदनगर जागीर थाना सिविल लाइन, रामपुर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज दिनांक 06-04-2019 को थाना सिविल लाइन, रामपुर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त हिमायत पुत्र रियासत अली निवासी अहमदनगर जागीर उर्फ रोशनबाग थाना सिविल लाइन, रामपुर को अम्बेडकर पार्क से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी तथा अन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…