गौरव जैन
रामपुर जनपद में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।जैन इण्टर कॉलेज में आज स्लोगन,चित्रकला और निबन्ध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।इसमे छात्रों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया।छात्रों ने वोट डालने जाना है।अपना फर्ज निभाना है।सारे काम छोड़ दो।सबसे पहले वोट दो।जैसे स्लोगन लिखकर रंग- बिरंगो रंगों से सजाया।इसके बाद छात्रों ने मतदाता जागररुकता हेतु चित्र बनाकर अपने मनोभावों को चित्रों के माध्यम से कागजों पर उकेरा। निबंध प्रतियोगिता के छात्रों ने अपनी भाषा-शैली में विचार व्यक्त किये।जिसमे उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से देशहित में मतदान करने की अपील की।
प्रधानाचार्य पंकज जैन ने सभी को वोट का महत्व समझाया।कहा कि लोकतंत्र में एक एक वोट महत्वपूर्ण होता है। हमें देश के लिए वोट करना चाहिए।चाहें हमे इसके लिए कितने ही कष्ट उठाने पढ़ें।उन्होंने विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की।संयोजक मुनीश चंद्र शर्मा,हरीश डुडेजा,भारत सिंह,लालेन्द्र राय, विशाल सक्सेना,वीरेश शंखधार, निर्भय जैन,अनुराग जैन,मोहम्मद तौशीफ ने सहयोग किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…